फिलीपींस की रहने वाली चार्लेन को बिहार के मोतिहारी के रहने वाले अमृत श्रीवास्तव से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी। शादी के लिए चार्लेन 4 फरवरी को अपने पूरे परिवार के साथ फिलीपींस से मोतिहारी के चकिया प्रखंड के चिंतामणिपुर पहुंची।
भारतीय संस्कृति से प्रभावित फिलीपींस की चार्लेन (28) ने मोतिहारी के चिंतावनपुर निवासी उमेश श्रीवास्तव के पुत्र अमृत शरण से विवाह किया। शहर के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। उनके पिता मैगनोलिया, मां रोमेल, दादी यूनिस और उनका परिवार अमेरिका के सेंट फ्रांसिस प्लेस विलनवेरा से मोतिहारी आया था।
लड़के के बड़े भाई पंकज कुमार ने लड़की के परिवार को गांधी संग्रहालय दिखाया। वहां चार्लीन के परिवार ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि चंपारण की यह धरती धन्य है, जहां के लोगों ने देश-दुनिया के इतिहास में चंपारण का नाम दर्ज किया है। लौटते समय उन्होंने संग्रहालय के विनय कुमार को धन्यवाद देकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने संग्रहालय में गांधी जी की टेबल भी देखी।
चिंतावनपुर के अमृत और फिलीपींस की चार्लेन दुबई के एक होटल में साथ काम करते हैं। वहां की भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर चार्लेन ने भारत में शादी करने का फैसला किया। लड़के के भाई पंकज ने बताया कि वे दोनों दुबई में होटल मैनेजमेंट का काम करते हैं। यहां की संस्कृति की वजह से ही फिलीपींस की लड़की ने खुशी-खुशी मेरे भाई से शादी की।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ