Mahakumbh : भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह पर अपनी चचेरी बहन और झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिया सिंह के पति की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह जेल में हैं।
Mahakumbh : महाकुंभ अब अपने आखिरी चरण में है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। महाकुंभ का समापन 26 जनवरी को हो रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंचे। अब तक 55 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई संगम में डुबकी लगा रहा है।
महाकुंभ में बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर राजनेताओं तक ने डुबकी लगाई है. कई लोग अभी भी डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. झारखंड के झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह भी डुबकी लगाने संगम पहुंचीं. रागिनी सिंह अपने पति पूर्व विधायक संजीव सिंह की फोटो लेकर महाकुंभ पहुंचीं और पति की फोटो के साथ संगम में डुबकी लगाई.
महाकुंभ में विवाहित महिलाएं अपने पति के साथ संगम में डुबकी लगाती हैं, लेकिन झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति हत्या के एक मामले में कई सालों से जेल में बंद हैं. इसलिए बीजेपी विधायक रागिनी सिंह संगम में डुबकी लगाने के लिए अकेले ही महाकुंभ पहुंचीं. लेकिन उन्होंने अपने पति की तस्वीर के साथ संगम में डुबकी लगाई.
आपको बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई और झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिया सिंह के पति की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं. संजीव सिंह फिलहाल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी.

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ