Crime News : पंजाब पुलिस ने बिहार के विभूतिपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मिथुन कुमार पंजाब में मजदूरी करता था और उसने इलाके की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मिथुन कुमार माधोपुर निवासी मुन्ना राय का बेटा है। वह मजदूरी के लिए पंजाब में रहता था। लेकिन हाल ही में उसने अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। जब लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस लड़के और लड़की को अपने साथ ले गई। दोनों की मेडिकल जांच कराई जाएगी, ताकि मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं की पुष्टि हो सके। हालांकि, पंजाब पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विभूतिपुर एसएचओ आनंद कश्यप ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम आई थी और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी लड़के और लड़की को बरामद कर पंजाब ले गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ